{"_id":"689388b5b43d79b58d0e92e5","slug":"alisha-and-dikshita-reached-the-next-round-of-under-13-kullu-news-c-89-1-ssml1012-154058-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अंडर-13 के अगले दौर में पहुंचीं अलीशा और दीक्षिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अंडर-13 के अगले दौर में पहुंचीं अलीशा और दीक्षिता
Wed, 06 Aug 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
भुंतर के कलैहली में शुरू हुई जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए। स्त्रोत आयो
भुंतर के कलैहली में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता शुरू
दो दिवसीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे जिले के 50 खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिले के कलैहली में दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें अंडर-13 और अंडर-19 आयु वर्ग के लगभग 50 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
बुधवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन भुंतर खंड विकास अधिकारी गौरव धीमान ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास के लिए भी बहुत आवश्यक हैं।
पहले दिन के मुकाबले के अंडर-13 की गर्ल्स स्पर्धा में अलीशा ठाकुर और दीक्षिता ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-13 में ओपन कैटेगरी में अब तक खेले गए राउंड में अध्यांश शर्मा और अखिल शर्मा आगे चल रहे हैं। अंडर-19 गर्ल्स में सेजल खाड़का और अन्वेशा ठाकुर ने भी जीत के साथ आगाज किया। लकड़ों में अर्जुन ठाकुर और तरुण लूथरा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कबोज ने कहा कि प्रतियोगिता उभरते खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है। बताया कि टूर्नामेंट में विजयी होने वाले खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में कुल्लू जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कलैहली की प्रधान फूला देवी, जिला शतरंज संघ कुल्लू के सचिव समीरू ठाकुर, सहसचिव चमन ठाकुर, राजेश और अक्षय उपस्थित रहे।
--