फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Alignment of Kullu-Manali Left Bank not completed yet

Kullu News: कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक की अभी पूरी नहीं हुई अलाइनमेंट

Thu, 06 Feb 2025 10:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Alignment of Kullu-Manali Left Bank not completed yet
पहले राइट बैंक को ही ठीक करेगा एनएचएआई
विज्ञापन

लेफ्ट बैंक डबललेन होने से सुगम हो जाएगा सफर


बलदेव राज
कुल्लू। कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक सड़क को डबललेन किया जाएगा। इसे डबललेन करने के लिए अलाइनमेंट का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। तीन साल पहले कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक के लिए सर्वे किया गया था।
उधर, इससे पहले एनएचएआई की ओर से राइट बैंक कुल्लू-मनाली हाईवे को बेहतर किया जाएगा। इसे वर्ष 2023 की आपदा में काफी नुकसान पहुंचा था।
नेरचौक से मनाली फोरलेन में सिर्फ जिला मुख्यालय के सामने रामशिला तक ही फोरलेन बना है। यहां से ब्यास नदी के राइट बैंक से डबललेन सड़क मनाली तक निकाली गई है, लेकिन लेफ्ट बैंक से डबललेन सड़क बनना प्रस्तावित है। इस दिशा में जिस गति से काम चल रहा है, इससे कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। -मनाली लेफ्ट बैंक बनने सड़क डबललेन होने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को राहत मिलेगी। वर्तमान में लेफ्ट बैंक सड़क तंग है। तंग सड़क पर जाम और गड्ढों के चलते पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेफ्ट बैंक डबललेन होने से पर्यटकों के लिए सफर सुगम होगा। वामतट की हजारों की आबादी को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। लेफ्ट बैंक को विकल्प के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

--


कुल्लू से मनाली तक लेफ्ट बैंक मार्ग की अलाइनमेंट का कार्य चल रहा है। अभी अलाइनमेंट फाइनल नहीं हुई है।

- अशोक चौहान, रेजीडेंट इंजीनियर, एनएचएआई


--
वामतट के पर्यटन स्थलों में रहती है चहल-पहल
वामतट मार्ग पर ऐतिहासिक गांव नग्गर आता है। नग्गर में अंतरराष्ट्रीय रौरिक आर्ट गैलरी, नग्गर कैसल, जाणा वॉटर फाल सहित अन्य पर्यटन स्थल हैं, जहां पर अक्सर पर्यटकों का तांता लगा रहा है। लेफ्ट बैंक में कई होटल भी हैं। प्रतिदिन लेफ्ट बैंक सड़क से हजारों की आबादी सफर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed