{"_id":"3d5338967835b6263b9263879cd2ac2e","slug":"alert-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला में अलर्ट जारी कर दिया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय सिंह ठाकुर ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार कुल्लू जिला में भी भारी बारिश की आशंका है। उन्होंने जिलावासियों को इस दौरान विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
बारिश के कारण जिला के अधिकतर नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। उन्होंने नदी-नालों के किनारे बसे लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की अपील की है। एडीएम ने बताया कि सैंज घाटी में डेंगापुल के पास चट्टानें, मलबा और पेड़ गिरने से नाले का बहाव अवरुद्ध हुआ है, जिससे वहां पर झील बन गई है। बंजार के एसडीएम, एचपीपीसीएल और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी स्थिति पर नजर रखने और नाले के बहाव को सुचारु बनाए रखने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने डेंगापुल के नीचे बसे रोपा, न्यूली, करटाह, सिउंड और अन्य गांवों के बाशिंदों से नदी किनारे न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन