फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   AI will become a companion for studies, classes will be held in schools

Kullu News: एआई बनेगा पढ़ाई का साथी, स्कूलों में लगेगी क्लास

Mon, 29 Sep 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 29 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
AI will become a companion for studies, classes will be held in schools
प्रदेश के विद्यार्थी सीखेंगे कोडिंग, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक
विज्ञापन

प्रदेश के 1,400 अध्यापकों ने लिया है विशेष प्रशिक्षण



विद्यार्थियों को सिखाएंगे पढ़ाई के साथ रचनात्मकता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कक्षा की दीवारों के बीच अब सिर्फ पाठ्यक्रम नहीं, भविष्य गढ़ा जाएगा। हिमाचल के स्कूलों में बच्चों को अब कोडिंग, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एआर जैसी तकनीकों से रूबरू करवाया जाएगा।
स्टेम शिक्षा के इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत 1,400 से अधिक प्रशिक्षित अध्यापक बच्चों को किताबों से बाहर सोचने, सृजन करने और तकनीकी दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्टेम (विज्ञान, प्रोद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) विषयों में रूचि लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कम उम्र में ही उनमें तार्किक सोच, सहयोग और जिज्ञासा जैसे महत्वपूर्ण कौशल को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए स्टेम के पायलट प्रोजेक्ट के विद्यालयों का चयन किया गया है। प्रदेश के सभी 12 जिलों के 1,400 अध्यापकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश की सभी डाइट में चयनित विद्यालयों में तैनात विज्ञान और गणित के अध्यापकों के लिए स्टेम शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया है और उन्हें स्टेम पीडिया कंपनी से आए मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया हैं। उधर, जिला शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता), प्रारंभिक शिक्षा एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा डॉ. सुनील दत्त ने बताया कि शिक्षा में नवाचार और क्रिएटिविटी को बढ़ाने के उद्देश्य से यह स्टेम पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने अध्यापकों को पिक्टोब्लॉक सॉफ्टवेयर पर कार्य करने का भी प्रशिक्षण दिया गया है। यह सॉफ्टवेयर अध्यापकों के मोबाइल में भी डाउनलोड करवाया गया है। इसके अलावा स्कूलों में विद्यार्थियों को किस तरह से प्रशिक्षण देना है, उसके लिए भी उनको पूरी तरह से तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed