फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After the DC and SP, a woman has also been appointed as SDM Keylong.

Kullu News: डीसी और एसपी के बाद एसडीएम केलांग पद पर भी महिला की तैनाती

Sat, 20 Dec 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 20 Dec 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
After the DC and SP, a woman has also been appointed as SDM Keylong.
साल 2022 बैच की एचएएस अधिकारी कुनिका ने किया ज्वाइन
विज्ञापन

लाहौल से विधायक और जिप अध्यक्ष पद पर भी महिला हैं काबिज
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन में महिला नेतृत्व लगातार सशक्त होता जा रहा है। डीसी और एसपी के बाद अब 2022 बैच की एचएएस अधिकारी कुनिका एकर्स ने एसडीएम केलांग के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे जिले में महिला अधिकारियों की प्रभावशाली मौजूदगी और मजबूत हुई है।

एचएएस अधिकारी कुनिका एकर्स के पहले एसडीएम बालीचौकी के लिए आदेश हुए थे। सरकार ने आदेशों को बदलते हुए कुनिका के आदेश एसडीएम केलांग के लिए जारी किए।
जिला मुख्यालय में कुनिका एकर्स ने कार्यभार संभाल लिया है। एसडीएम केलांग का कार्यभार संभालने के बाद कुनिका एकर्स जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सेवाएं देंगी। हालांकि एसडीएम के साथ उनके पास सहायक आयुक्त, पीओ आईटीडीपी, पीओ डीआरडीए का अतिरक्त दायित्व भी है। एचएएस अधिकारी कुनिका कुल्लू जिले से संबंध रखती हैं। दूसरी ओर, कनिका के ज्वाइन करने के बाद लाहौल में सभी बड़े पदों पर महिला अधिकारी सेवाएं दे रही हैं। डीसी किरण भड़ाना, एसपी शिवानी मेहला, डीएसपी रश्मि शर्मा, उदयपुर की एसडीएम अलीशा चौहान, एडीसी काजा शिखा, बागवानी उप निदेशक डॉ. मीनाक्षी भी सेवाएं दे रही हैं। खास बात यह है कि वर्तमान में लाहौल-स्पीति से विधायक भी अनुराधा राणा हैं। जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर भी महिला बीना देवी काबिज हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed