फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After Manali, now night cleaning will start in Kullu-Bhuntar city too

मनाली के बाद अब कुल्लू-भुंतर शहर में भी रात्रि होगी सफाई

Sat, 14 May 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
After Manali, now night cleaning will start in Kullu-Bhuntar city too
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के बाद अब कुल्लू और भुंतर शहर में भी रात को सफाई व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसके लिए नगर परिषद खाका तैयार करने में जुटी है। इन दोनों शहरों में स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए नगर परिषद हैदराबाद का मॉडल अपनाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले नगर परिषद ने मनाली में रात्रि सफाई व्यवस्था को शुरू किया है। यह व्यवस्था शुरू करने में मनाली प्रदेश का पहला शहर बनकर उभरा है। अब कुल्लू और भुुंतर शहर में नगर परिषद कुल्लू दो शिफ्टों में सफाई शुरू करने जा रही है। वर्तमान में कुल्लू और भुंतर शहर में सुबह छह से ग्यारह बजे तक सफाई हो रही है, जबकि रात का समय अभी निर्धारित नहीं किया है। बता दें कि पर्यटन सीजन
विज्ञापन

शुरू होते ही भुुंतर, कुल्लू और मनाली में सैलानियों की आमद बढ़ गई है। इस कारण सफाई व्यवस्था भी चरमरा रही है। शहर की गलियों को साफ करने के दो घंटे बाद फिर से कूड़े के ढेर लग रहे हैं। इससे सैलानियों को अव्यवस्था का आलम देखना पड़ रहा है। हालांकि नगर परिषद सभी शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए कारगार कदम उठा रही है, बावजूद कूड़े के ढेर लग रहे हैं। इसी कड़ी में नगर परिषद ने मनाली में तीन शिफ्टों में सफाई व्यवस्था को शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में कुल्लू ने 83 अंक की लगाई है छलांग
पिछले साल के स्वच्छता सर्वेक्षण में कुल्लू की रैंकिंग 2020 में 639वें स्थान पर थी, जो 2021 में 556 पहुंची है। इसमें 83 अंक का सुधार हुआ है, जबकि भुंतर की रैंकिंग 2020 में 610 थी, जो 2021 में 519वें स्थान पर आई है। इसमें 91 अंक का सुधार हुआ है। वहीं, 50,000 की आबादी वाले पर्यटन नगरी मनाली ने 67 अंक की छलांग लगाई है। 2019 में मनाली की रैंकिंग 916 और 2020 में 477 थी, जो 2021 में 410 रैंक पर पहुंच गई है। उधर, नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि मनाली के बाद कुल्लू और भुंतर शहर में रात को सफाई व्यवस्था जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed