फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After Kullu, action taken in Bhuntar, encroachment of 50 shopkeepers removed

Kullu News: कुल्लू के बाद भुंतर में कार्रवाई, 50 दुकानदारों के कब्जे हटाए

Mon, 29 Jul 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
After Kullu, action taken in Bhuntar, encroachment of 50 shopkeepers removed
भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू के बाद नगर पंचायत भुंतर में भी सोमवार को अतिक्रमण हटाया गया। कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा की अगुवाई में टीम ने बाजार में दुकानदारों की ओर से किए गए कब्जों को हटाया।
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों ने बोर्ड टांगे थे तो कुछ ने रास्ते तक सामान सजा कर रखा था। नगर पंचायत ने शहर में करीब 50 से अधिक दुकानों के आगे से कब्जे हटाए। 15 दुकानदार ऐसे पाए गए जिन्होंने अतिक्रमण कर पैदल रास्ते को तंग कर दिया था। इससे पहले नगर पंचायत की ओर से कब्जा हटाने के लिए दुकानदारों को दो दिन का समय दिया था।
विज्ञापन

नगर पंचायत की कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। बाजार के एक छोर से जैसे ही नगर पंचायत की टीम ने प्रवेश किया तो इसकी भनक लगते ही कई व्यापारियों ने खुद ही सामान समेटना शुरू कर दिया। भुंतर बाजार में जिन दुकानदारों ने कब्जा कर रखा था, उसे टीम ने हटाया। शहर में सुंदर बनाने तथा लोगों को पैदल चलने में किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए नगर पंचायत ने यह मुहिम शुरू की है। इस मौके पर नगर पंचायत भुंतर के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
शहर को सुंदर बनाए रखने के लिए सबके सहयोग की आवश्यकता है। नगर पंचायत की ओर से सभी दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि अगर फिर से सामान बाहर लगाया या कब्जा किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर पंचायत भुंतर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed