फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After fourteen years, Bijli Mahadev reached Dhungri to meet Mata Hidimba

14 साल बाद माता हिडिंबा से मिलने ढुंगरी पहुंचे बिजली महादेव

Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
After fourteen years, Bijli Mahadev reached Dhungri to meet Mata Hidimba
मनाली में बिजली महादेव-देवी हिडिंबा के साथ देव मिलन करते हुए। - फोटो : Kullu
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली की देवी माता हिडिंबा से मिलने आराध्य देव बिजली महादेव मनाली के ढुंगरी पहुंचे। माता हिडिंबा और बिजली महादेव का 14 साल बाद भव्य मिलन हुआ। इस भव्य नजारे का पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी गवाह बने। ढोल-नगाड़ों की थाप से पूरा परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

देवता के इस मिलन को लेकर घाटी के लोगों में खासा उत्साह था। देव मिलन के चलते हिडिंबा परिसर में सुबह से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहर लगभग दो बजे बिजली महादेव मनाली बाजार से ढुंगरी माता हिडिंबा के परिसर पहुंचे। लगभग एक घंटे तक चली देव विधि के दौरान माता हिडिंबा का परिसर लोगों से भरा रहा। लोगों ने देवी माता हिडिंबा और आराध्य देव बिजली महादेव से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

गौर हो कि बिजली महादेव 14 साल बाद शाही स्नान को 16 नवंबर को मनाली पहुंचे हैं। महादेव के साथ देवता कार्तिकेय और सियाली महादेव से मिलन हुआ है। देवता के इस लाव लश्कर के चलते मनाली के माता हिडिंबा रोड पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति रही। कारदार अमरनाथ और विजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मनाली में देवता बिजली महादेव शाही स्नान करेंगे। इसके बाद अपने देवालय की ओर रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed