{"_id":"66b0b238b077b0716b073d46","slug":"admission-date-extended-till-12th-in-first-year-of-graduation-kullu-news-c-89-1-ssml1015-128175-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्नातक प्रथम वर्ष में 12 तक बढ़ी प्रवेश तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्नातक प्रथम वर्ष में 12 तक बढ़ी प्रवेश तिथि
विज्ञापन
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी
खाली सीटों की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की तिथियों में फेरबदल किया गया है। अब विद्यार्थी 12 अगस्त तक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) के निर्णय से उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू, जवाहर लाल नेहरु राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली, राजकीय महाविद्यालय बंजार और राजकीय महाविद्यालय सैंज में प्रवेश के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 15 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन अब विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए तिथियों को बढ़ाया गया है। जिन विद्यार्थियों ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश नहीं लिया है या मेरिट सूची में जिनका नाम नहीं आया था, वे दोबारा प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
महाविद्यालयों में अधिकतर सीटें भर गई हैं, जिन विभागों में सीटें उपलब्ध हैं, उनकी जानकारी महाविद्यालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस संबंध में महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कहा कि अधिकतर विभागों की सीटें भर गई हैं। जिनमें सीटें उपलब्ध हैं, उनकी जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 12 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
-संवाद