फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Administration fully prepared for Dev Samagam: DC

प्रशासन देव समागम के लिए पूरी तरह तैयार : डीसी

Mon, 29 Sep 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 29 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Administration fully prepared for Dev Samagam: DC
गठित उपसमितियाें, विभागों से प्रगति की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं दशहरा उत्सव समिति की उपाध्यक्ष तोरुल एस रवीश ने की।
उन्होंने दशहरा आयोजन को लेकर गठित समस्त उप समितियां तथा विभागों से प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन देव समागम के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। देवी-देवताओं के बैठने के लिए बिजली-पानी की पर्याप्त व्यवस्था सहित साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की गई है। दशहरा उत्सव में आयोजित किए जाने वाले समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि हाल में हुई आपदा के बाद इस उत्सव को आपदा से उबरने के हौसले के तौर पर इस बार के दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यों को मुस्तैदी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बिजली, पेयजल तथा स्वच्छता आदि मूलभूत आवश्यकताओं के लिए आवश्यक तैयारी तथा अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त ने पुलिस को भी निर्देश दिए की जन सुरक्षा तथा जन सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रूप से सुचारू बनाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed