{"_id":"6ab168ce76446277c90147f7","slug":"administration-engaged-in-cleanliness-drive-ahead-of-dussehra-festival-kullu-news-c-89-1-ssml1015-187329-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशहरा महोत्सव से पहले सफाई में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशहरा महोत्सव से पहले सफाई में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
कुल्लू में दशहरा उत्सव की तैयारी को लेकर मलबा हटाने में जुटे नगर परिषद के कर्मी।-संवाद
कुल्लू। दशहरा महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महोत्सव से पहले शहर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों के किनारे जमा कूड़े और मलबे को हटाकर ठिकाने लगाया जा रहा है, वहीं बंद पड़ी नालियों की सफाई भी करवाई जा रही है।
प्रशासन की ओर से ट्रैक्टरों के माध्यम से सड़क किनारे जमा मलबा उठाया जा रहा है। अस्पताल से कॉलेज गेट तक सड़क किनारे बंद पड़ी नालियों की सफाई करवाई गई। नालियों से निकले मलबे को भी मौके से हटाकर उचित स्थान पर पहुंचाया गया।
दशहरा महोत्सव के दौरान कुल्लू शहर में लोगों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। ऐसे में प्रशासन महोत्सव शुरू होने से पहले शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटा है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी सफाई अभियान चलाने की तैयारी है। संवाद
विज्ञापन
पक्ष भी चाहिए..........