फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Administration alert before monsoon, instructions to all departments to remain on alert mode

Kullu News: मानसून से पहले प्रशासन सतर्क, सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

Wed, 10 Jun 2026 04:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 04:38 AM IST
विज्ञापन
Administration alert before monsoon, instructions to all departments to remain on alert mode
एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में की गई आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने और संसाधन जुटाने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार/सैंज (कुल्लू)। मानसून सीजन के मद्देनजर प्रशासन ने संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए कमर कस ली है। भूस्खलन, बाढ़ और सड़क अवरोध जैसी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य करें।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील सड़कों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि आपात स्थिति में यातायात व्यवस्था शीघ्र बहाल की जा सके। वहीं, जलशक्ति विभाग को पेयजल स्रोतों की सफाई तथा क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधिकारियों को जर्जर तारों और खंभों की मरम्मत समय पर पूरी करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने और अधिकारियों-कर्मचारियों की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का भंडार रखने तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed