फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   accident

मयाड़ नाले में लुढ़की मटर से लदी जीप, चालक घायल

Fri, 09 Aug 2019 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
accident
लाहौल के करपट के पास नाले में गिरी मटर से भरी गाड़ी। - फोटो : Kullu
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के दुर्गम क्षेत्र मयाड़ घाटी के करपट गांव के पास मटर से भरी एक जीप सड़क से करीब 80 फीट नीचे मयाड़ नाले में जा गिरी। इससे चालक को हल्की चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिस समय गाड़ी नाले में लुढ़की, तब व्यापारी गाड़ी के पीछे किसानों के मटर की खरीदारी कर मापतोल कर रहे थे। इसके चलते गाड़ी अचानक सड़क से नीचे लुढ़क गई और मयाड़ नाले में जा गिरी। इससे मटर की करीब 25 बोरियां पानी में बह गई हैं। इसके बाद जीप चालक ले स्वयं उदयपुर थाने आकर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एसएचओ उदयपुर मोती राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जीप चालक की पहचान गौरी शंकर निवासी बड़सर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed