{"_id":"641c9041470feac70a065c4b","slug":"abvp-told-the-martyrdom-of-revolutionaries-through-play-in-kullu-kullu-news-c-19-1-98164-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एबीवीपी ने नुक्कड़ नाटक से बताई क्रांतिकारियों की शहादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एबीवीपी ने नुक्कड़ नाटक से बताई क्रांतिकारियों की शहादत
Thu, 23 Mar 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई ने शहीदी दिवस पर याद किया। ढालपुर चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देश की आजादी के लिए इन तीनों क्रांतिकारियों की शहादत से लोगों को अवगत करवाया।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नाटक के माध्यम से आपसी भाईचारा बनाए रखने और देश प्रेम के प्रति लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक में दिखाया कि कैसे युवा क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के डर से अंग्रेजी शासकों को उन्हें 23 मार्च को फांसी देनी पड़ी। अगर वह ऐसा न करते तो देश के ये युवा उनके शासन के लिए खतरा पैदा कर देते।
एबीवीपी के सोशल मीडिया प्रभारी निशित चौधरी ने कहा कि 23 मार्च को देश के क्रांतिकारी युवाओं को फांसी दी गई थी। इस दिन को एबीवीपी शहीदी दिवस के रूप में मनाती है। परिषद ने नुक्कड़ नाटक पेश कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया है। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री घनश्याम सोनी, इकाई सचिव ऋषव ठाकुर, हरीश, यश, समीक्षा, निखिल, चांदनी, सोनी अमन, देवराज, अनिकेत, नरेंद्र, सुरेंद्र मौजूद रहे। संवाद