फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ABVP outraged over the dismal state of affairs at Sainj College.

Kullu News: सैंज कॉलेज में बदहाल व्यवस्था पर भड़की एबीवीपी

Thu, 03 Sep 2026 11:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
ABVP outraged over the dismal state of affairs at Sainj College.
सैंज/लारजी (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सैंज इकाई ने महाविद्यालय की बिगड़ती शैक्षणिक व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर प्रशासन के समक्ष मांगें उठाईं। बुधवार को परिषद ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। परिषद ने मांग की कि महाविद्यालय की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए और अस्थायी परिसर की मरम्मत के लिए शीघ्र बजट उपलब्ध करवाया जाए। इसके अलावा महाविद्यालय में रिक्त प्राध्यापकों के पदों को जल्द भरने, महाविद्यालय में कमरों की कमी को देखते हुए अस्थायी कक्षाओं के निर्माण के लिए उचित राशि स्वीकृत करने की भी मांग उठाई। परिषद ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में जरूरी सुविधाओं का जल्द सुधार किया जाना चाहिए। इकाई अध्यक्ष उर्मिला ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन से इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद करती है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम नहीं उठाए गए तो एबीवीपी कार्यकर्ता विद्यार्थियों के हित में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed