फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A melodious gathering at Dev Sadan Kullu

Kullu News: देव सदन कुल्लू में सजी सुरों की महफिल

Sat, 08 Feb 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 08 Feb 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
A melodious gathering at Dev Sadan Kullu
कुल्लू में अटल सदन में श्याम संगीत सम्मेलन के मौके पर प्रस्तुति देते कलाकार।-संवाद
शास्त्रीय गायक पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा, पंडित स्वरांश की जुगलबंदी ने भाव विभोर किए श्रोता
विज्ञापन

संगीत शिरोमणि दिवंगत प्रो. श्याम लाल की 96वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। संगीत शिरोमणि दिवंगत प्रोफेसर श्याम लाल ठाकुर की 96वीं जयंती पर देश के ख्याति प्राप्त शास्त्रीय गायक पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा और पंडित स्वरांश मिश्रा की जुगलबंदी ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
उन्होंने राग मालकौंस में जिनके मन राम विराजे गाकर श्रोताओं का मनोरंजन किया। हारमोनियम पर डॉ. तरुण जोशी और तबले पर पंडित अभिषेक मिश्रा ने संगत की। कार्यक्रम की शुरुआत में भास्कर संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना का गायन किया।
विज्ञापन

उसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय की छात्रा अर्पिता ठाकुर ने राग जोग गाया। उन्होंने बड़े ख्याल सहित साजन मोरे घर आ गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। संजय ने राग मधुवंती गाया। निशांत गौतम ने बांसुरी पर राग यमन विलंबित एक ताल में और द्रुत तीन ताल में बजाया। पटियाला से आईं प्रसिद्ध सितार वादक डॉ. भैरवी शर्मा ने सितार पर राग कल्याण बजाकर अपनी उंगलियों का कमाल दिखाया उनके साथ मधुरेश ने तबला पर संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
संगीत आत्मा की खुराग:ललित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित थे। उन्होंने कहा कि संगीत आत्मा की खुराक होती है। शोध से यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि संगीत सुनने से उच्च रक्तचाप और मानसिक तनाव जैसी बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज हो रहा है। जो लोग सोते समय मन पसंद का संगीत सुनते हैं, उन्हें अनिद्रा की समस्या नहीं होती। शास्त्रीय संगीत नाद ब्रह्म की उपासना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुल्लू वैली वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य संजीव भारद्वाज ने की।

--
ये रहे मौजूद
श्याम संगीत सम्मेलन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष पंडित विद्या सागर, उपाध्यक्ष अलका संदीप भोगर, महासचिव कैलाश गौतम, निशांत गौतम, कवि एआर पंछी, वीरेंद्र कंवर, बाला जॉनसन, डॉ. निरंजन देव, कैप्टन रणधीर सल्हुरिया, राजेंद्र सूद, सोमदेव कश्यप, रविकांता कश्यप ठाकुर हलेइंद्र, डीसी यादव, संजीव भारद्वाज, विनीत खट्टर, केके गुप्ता, विजय सेन, मंजू शर्मा, महेश महंत उपस्थित रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed