फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A lot of abir-gulal was thrown in the city of Lord Raghunath.

Kullu News: भगवान रघुनाथ की नगरी में खूब उड़ा अबीर-गुलाल

Mon, 02 Mar 2026 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
A lot of abir-gulal was thrown in the city of Lord Raghunath.
कुल्लू के सरवरी में होली उत्सव के दौरान एक दुसरे का रंग लगाते बच्चें।-संवाद
कुल्लू। भगवान रघुनाथ की नगरी कुल्लू में सोमवार को छोटी होली के अवसर पर खूब अबीर-गुलाल उड़ा। शहर के लोअर ढालपुर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह लोगों ने टोलियों में एकत्र होकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक ब्रज के होली गीत गाए। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया। स्थानीय लोग भी होली के रंग में रंगे नजर आए। एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

छोटी होली पर बैरागी महंतों की टोलियों ने शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव मनाया और एक-दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया। सबसे पहले बैरागी समुदाय के साथ गुलाल उड़ाकर होली की शुरुआत हुई। बाद में ढालपुर सहित पूरे शहर का भ्रमण कर घर-घर पहुंचकर होली मनाई और लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पंकज ने बताया कि कुल्लू घाटी में भगवान रघुनाथ के आगमन के साथ ही होली की प्राचीन परंपरा निभाई जा रही है। वहीं, लोअर ढालपुर के भवानी भारद्वाज, आशीष शर्मा, विजय ठाकुर, विनित सूद, रितेश और देवेश भारद्वाज ने बताया कि कुल्लू में होली का पर्व एक दिन पूर्व मनाया जाता है। लोगों में होली का उत्साह इतना था कि सुबह से लोगों ने एक दूसरे पर रंग लगाना शुरू कर दिया। इस रंग में बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसके अलावा जिला मुख्यालय के स्कूल-काॅलेजों में भी होली उत्सव पर एक दूसरे पर गुलाल उड़ाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed