फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A bridge of hope was built over the Malana drain through hard work

Kullu News: मलाणा नाले पर मेहनत के तप से बांधा उम्मीदों का पुल

Fri, 08 Aug 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 08 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
A bridge of hope was built over the Malana drain through hard work
म​णिकर्ण घाटी के चौहकी  पौहल गांव के लिए पैदल पुलिया बनाने में जुटे ग्रामीण।-ग्रामीण
चौहकी में ग्रामीणों ने एकजुटता से खुद तैयार किया लकड़ी का अस्थायी पुल
विज्ञापन

सप्ताह में बना दूसरा पुल बनाकर पेश की मिसाल, मलाणा में भी पुल बना चुके हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के ग्रामीणों ने मलाणा नाला पर खुद अस्थायी पुल तैयार कर मिसाल पेश की है। पुल बाढ़ में बह गया था। क्षेत्र के लोगों ने मेहनत और एकजुटता से न केवल अपनी समस्या का समाधान किया, बल्कि आसपास के गांवों की आवाजाही को भी सुगम बना दिया।

यह पुल चौहकी, पौहल और बलाधी के लोगों के लिए राहत लेकर आया है। मलाणा नाला में सात दिन पहले बाढ़ से दो जगह अस्थायी पुल बह गए थे। लोगों के पास मलाणा नाला के आर-पार जाने का दूसरा कोई साधन नहीं था। ऐसे में ग्रामीणों की हिम्मत नहीं टूृटी। पहले मलाणा के लोगों ने नाला पर स्वयं लकड़ी का अस्थायी पुल तैयार किया। अब चौहकी गांव के एक छोर पर मलाणा नाला में ग्रामीणों ने अस्थायी पुल बना दिया है। अस्थायी पुल तैयार होने से पौहल, बलाधी के लोगों की चौहकी की तरफ आवाजाही आसान हो गई है। 13 अगस्त से कुल्लू जिले में स्कूल भी खुलने वाले हैं, ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर परेशान थे। अस्थायी पुल से अब बच्चे चौहकी गांव होकर डुंखरा और जरी के लिए जा सकेंगे। अस्थायी पुल तैयार होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीण शेर सिंह नेगी ने कहा कि प्रोजेक्ट प्रबंधन की लापरवाही के चलते चौहकी, पौहल, बलाधी के लोग परेशान हैं। एक साल पहले डैम फटने से हुए नुकसान का मुआवजा उन्हें नहीं दिया गया है। प्रशासन प्रोजेक्ट प्रबंधन को निर्देश दें कि प्रभावितों को मुआवजा प्रदान करे।
विज्ञापन

--

चौहकी में मशीनें लगाकर मलाणा नाला को पहले गहरा किया गया है। अब पुल से लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी। - हेमराज शर्मा, नायब तहसीलदार, जरी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed