{"_id":"69bedaa0fd3c5aaa280db865","slug":"a-bridge-is-completed-in-hamni-with-public-support-kullu-news-c-89-1-klu1002-171860-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हामनी में जनसहयोग से पुल बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हामनी में जनसहयोग से पुल बनकर तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। उपमंडल के हामनी में सरकार और जन सहयोग पुल तैयार हो गया है। इस पर करीब नौ लाख रुपये खर्च किए गए। पुल के बनने से क्षेत्र की कंडीधार पंचायत के छामणी गांव के लाेगों को काफी मदद मिलेगी। इस पुल के निर्माण के लिए सरकार ने 4 लाख रुपये उपलब्ध करवाए थे वहीं लोगों ने जनभागीदारी और कंपनियों से सीएसआर की मदद से 5 लाख रुपये जुटाए।
इसके चलते अब 9 लाख रुपये से यह पुल बनकर तैयार हो चुका है। ग्रामीणों की मानें तो सरकार का दिया हुआ धन कम पड़ गया था। इससे कार्य भी बंद हो गया था। इसके चलते गांव के लोगों ने स्वयं अपने स्तर धन का प्रावधान कर कार्य शुरू करवाया। भूतपूर्व सैनिक हरी सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एकजुट होकर धन एकत्रित किया और निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया।
पुल बनाने के लिए जमीन भी आड़े आने लगी थी जिसके चलते अंकित सूद ने सनशाइन हिमालयन कॉटेज की ओर से भूमि उपलब्ध करवाई, जिससे पुल निर्माण का रास्ता साफ हुआ। स्थानीय निवासी धनी राम, लाल सिंह, टेक सिंह, पंकी सूद सहित अन्य ग्रामीणों ने भी आर्थिक सहयोग देकर इस कार्य को गति दी।
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक हरी सिंह ने बताया कि इस कार्य के लिए सरकार की ओर से मिला धन कम पड़ गया था। इस कारण ग्रामीणों ने खुद आगे आकर इस राशि को 9 लाख रुपये तक पहुंचाया और पुल निर्माण पूरा करवाया। उन्होंने ट्राइडेंट ऑटोमोबाइल्स बंगलूरू और एचवीटी फाउंडेशन को पत्र लिखकर आर्थिक सहायता की अपील की।
लोगों का कहना है कि अब पुल तैयार होने से जहां स्कूली बच्चों को आने जाने में आसानी होगी तो वहीं आम लोगों को भी फलाचन खड्ड को आरपार करने में सुविधा रहेगी। सहयोग करने के लिए क्षेत्र के लोगों ने कंपनियों और अन्य लोगों को आभार जताया है। संवाद