फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A 110-meter-long double-lane bridge will be built over the Beas River in Pirdi.

Kullu News: पिरड़ी में ब्यास नदी पर बनेगा 110 मीटर लंबा डबललेन पुल

Thu, 15 Jan 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
A 110-meter-long double-lane bridge will be built over the Beas River in Pirdi.
27 करोड़ होंगे खर्च, लोक निर्माण विभाग ने शुरू की टेंडर की प्रक्रिया
विज्ञापन

काम अवार्ड होने के बाद अगले डेढ़ साल के भीतर बनकर होगा तैयार

बलदेव राज

कुल्लू। जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर पिरड़ी में ब्यास नदी पर 110 मीटर लंबा वाहन योग्य डबललेन पुल बनाया जाएगा। डबललेन पुल के निर्माण पर 27 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
पुल ब्यास नदी के बाईं तरफ पिरड़ी से शुरू होकर दाईं तरफ तलोगी के लिए लगेगा। डबललेन पुल तक दोनों ओर अप्रोच सड़क भी बननी है। पुल के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। काम अवार्ड होने के बाद डेढ़ साल के अंदर पुल बनकर तैयार होगा। हजारों की आबादी को डबललेन पुल बनने से फायदा होगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि कुल्लू और भुंतर के बीच हजारों की आबादी रहती है। पुल की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर बनाकर भेजी। मौहल के समीप पिरड़ी में बन रहे पुल के लिए केंद्र सरकार की ओर से धनराशि स्वीकृत हुई। खास बात यह है कि ब्यास नदी पर बनने वाले डबललेन पुल के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। जिस ठेकेदार को काम अवार्ड किया जाएगा, शर्तों के मुताबिक उसे डेढ़ साल में पुल तैयार करना होगा। बहरहाल, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर कब तक लोक निर्माण विभाग पुल का कार्य शुरू कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
पिरड़ी में डबललेन पुल निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। काम अवार्ड होने के बाद ब्यास नदी पर डबललेन पुल का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -विवेक गौतम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, कुल्लू।




--दस किमी के दायरे में नहीं है डबललेन पुल
ब्यास नदी पर कुल्लू के भूतनाथ में डबललेन पुल बना है। इसके बाद दूसरा पुल भुंतर में बना है। 10 किलोमीटर के दायरे कोई डबललेन पुल नहीं है। 10 किलोमीटर के दायरे में डबललेन पुल न होने से कई दिक्कतें आती हैं। ऐसे में एनएच-03 फोरलेन सड़क तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed