{"_id":"21-65597","slug":"Kullu-65597-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरवरी किनारे मिला तीन माह का भ्रूण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरवरी किनारे मिला तीन माह का भ्रूण
Kullu
Updated Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित सरवरी नदी किनारे एक तीन माह का भ्रूण
मिला है। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा
लिंग जांच के लिए मंडी भेज दिया है। पुलिस ने भ्रूण हत्या को लेकर
आईपीसी की धारा 318 के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह करीब ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि सरवरी नदी किनारे पत्थर के नीचे एक भ्रूण दबा कर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी अखाड़ा बाजार में तैनात एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिला अस्पताल में भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया तथा लिंग जांच की सुविधा नहीं होने से भ्रूण को मंडी अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि यहां से रिपोर्ट मिलने पर ही भ्रूण के लिंग का पता चल सकेगा। उधर, एसपी कुल्लू सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि भ्रूण हत्या का मामला काफी गंभीर है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है तथा आईपीसी की धारा 318 के तहत मामला दर्जकर अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।