{"_id":"21-65419","slug":"Kullu-65419-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी नहीं छोड़ रहे ढालपुर मैदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी नहीं छोड़ रहे ढालपुर मैदान
Kullu
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। दशहरा उत्सव में कारोबार करने पहुंचे बाहरी राज्यों के सैकड़ों व्यापारियाें ने ढालपुर मैदान अभी तक नहीं छोड़ा है। जिला प्रशासन के दो-दो अल्टीमेटमों के बावजूद व्यापारी टस से मस नहीं हुए हैं। गिने-चुने व्यापारियों को छोड़कर अधिकतर कारोबारी ढालपुर में ही डटे हैं। जिला प्रशासन ने कारोबारियों को दिवाली खत्म होते ही अपने कारोबार समेटने का अल्टीमेटम दिया गया है। शुक्रवार को भी ये दुकानदार पूर्व की तरह अपनी दुकानों में सामान बेचते रहे। दशहरा के प्लाट आवंटन समिति के अध्यक्ष एवं एडीएम कुल्लू विनय सिंह ठाकुर ने व्यापारियों को ढालपुर खाली करने को कहा है। इस संबंध में उन्होंने दो बार कारोबारियों को अल्टीमेटम दिया है। व्यापारियों को शुक्रवार शाम तक उठने के लिए कहा गया है। बावजूद इसके अगर कोई व्यापारी नहीं उठता है तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा और उनका सामान भी जब्त किया जाएगा। व्यापार मंडल कुल्लू के प्रधान राजेश सेठ ने कहा कि ढालपुर की अस्थायी मार्केट को उठा लेना चाहिए। इन व्यापारियों के चलते ढालपुर, सरवरी, लोअर ढालपुर, व्यासा मोड़, रामशिला, गांधीनगर तथा अखाड़ा बाजार के सैकड़ों स्थायी दुकानदारों का धंधा चौपट चल रहा है। कई दुकानदारों को दुकान का किराया देना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इन व्यापारियों को जल्द उठाने की मांग की है।
विज्ञापन