{"_id":"21-65417","slug":"Kullu-65417-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते रहे लोग
Kullu
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर रातभर चला जश्न का दौर
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू में दिवाली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। वीरवार देर रात तक घाटी पटाखों और आतिशबाजी से गूंजती रही। इस पावन पर्व पर जिले में शहर से लेकर गांवों तक जश्न जैसा माहौल रहा। गांवों में दिवाली को परंपरानुसार मनाया गया। कुल्लवी नाटी पर ग्रामीण अपने आराध्य देवी-देवताओं के आगे नतमस्तक होकर रात भर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते रहे। दिवाली को दुल्हन की तरह सजे बाजारों में भी खूब रौनक रही। बाजारों में खरीदारी के लिए के लिए उमड़ी भीड़ से कारोबार करने वाले व्यापारियों और मिष्ठान विक्रेता गदगद हो उठे। दीपों के इस त्योहार में लोगों ने दिन भर जमकर खरीदारी की और शाम होने पर अपने ईष्ट देवी-देवताओं के देवालयों में जाकर पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे को दिवाली की शुभ कामनाएं दीं। खुशहाली के लिए मनाए जाने वाले इस उत्सव की सुबह से ही लोगों ने अपने नजदीकी मिष्ठान भंडारों और पटाखों के सजे स्टालों में खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर खूब खरीदारी की। जिला मुख्यालय की मिष्ठान दुकानों में गत वर्ष की अपेक्षा लोगों ने काफी संख्या में मिठाई की खरीदारी की। संचालक दुनी चंद ने कहा कि दीवाली पर्व पर उन्हें कमाने का मौका मिलता है। लोगों ने अपनी जेब देखकर ही खरीदारी की है। पटाखा विक्रेता हितेश कायथ, रमेश तथा अनिल कुमार ने बताया कि पटाखे, आतिशबाजी, फुलझड़ियां सहित अन्य सामान गत साल की मुकाबले इस बार मंहगे थे। बावजूद इसके लोगों ने खूब खरीदारी की। उन्होंने कहा कि उनका सारा स्टाक खत्म हो गया है।