{"_id":"21-65416","slug":"Kullu-65416-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देने के बहाने युवती से दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देने के बहाने युवती से दुराचार
Kullu
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। लारजी में लिफ्ट देने के बहाने एक युवती के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुराचार आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 366, 376, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी कुल्लू हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने बताया कि दुराचार मामले के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में युवती ने कहा है कि लारजी के पास युवती बस के इंतजार में खड़ी थी तो जीप में सवार चार लोगों ने युवती के साथ जबरदस्ती की। कहा कि चार युवकों में से एक युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। युवती के बयान पर भुंतर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। कहा कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए संबंधित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन