{"_id":"21-65257","slug":"Kullu-65257-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमी चंद और तरुण ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमी चंद और तरुण ने जीता गोल्ड
Kullu
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को चार दिवसीय इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र वर्मा रहे। प्रतियोगिता में 10 गोल्ड, 10 सिल्वर और 20 ब्रांज मेडल के लिए जंग हुई। सुरेंद्र वर्मा ने विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 49 किलोग्राम भार वर्ग में सीमा कॅालेज के अमी चंद प्रथम रहे। 52 किलोग्राम भार वर्ग में सीमा कॉलेज के तरुण चौहान ने गोल्ड मेडल जीता। 56 किलोग्राम भार वर्ग में शिमला-6 कॉलेज के अमन ठाकुर प्रथम रहे। 60 किलोग्राम भार वर्ग में सुंदरनगर के अजय सिंह ने गोल्ड जीता। 64 किलोग्राम भार वर्ग में कुल्लू के पूर्ण ने पहला स्थान पाया। 69 किलोग्राम भार वर्ग में रामपुर कॉलेज के बेअंत सिंह ने गोल्ड अपने नाम किया। 75 किलोग्राम भार वर्ग में अमन ने पहला स्थान पाया। 81 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी कॉलेज के अक्षय ने गोल्ड जीता। 91 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक ने गोल्ड मेडल जीता। 91 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कुल्लू के विकाश ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। चार दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन पर रामपुर कॉलेज को ट्रॉफी दी गई। रनरअप की ट्रॉफी सीमा कॉलेज को दी गई। आयोजक प्राचार्य वाईपी महंत और डा. सुजाता ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन