फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रोहतांग में बर्फबारी, लंबा जाम

रोहतांग में बर्फबारी, लंबा जाम

Tue, 13 May 2014 05:31 AM IST
Kullu
Kullu Updated Tue, 13 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
केलांग। लगातार हो रही बर्फ बारी और बारिश ने बीआरओ की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही भले ही जारी है, लेकिन बर्फ बारी के बीच दर्रा होकर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। सड़क पर बर्फ की परत जम जाने से वाहन फिसल रहे हैं। सोमवार को भी रोहतांग दर्रे पर करीब आधा फु ट ताजा बर्फ गिरी है। बर्फबारी के बावजूद मनाली-केलांग रूट पर छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है। बर्फ में फि सलने के कारण रोहतांग में जाम लगने लगा है। हालांकि, एचआरटीसी की दो बसों में सफर कर रही सवारियों को रोहतांग में बस बदलनी पड़ी। इधर, लाहौल घाटी में भी रिहायशी इलाकाें में बारिश और चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। खराब मौसम के कारण घाटी में पारा सामान्य से करीब पांच डिग्री नीचे लुढ़क गया है। बारिश के कारण घाटी के कई हिस्सों में खेतीबाड़ी का काम भी प्रभावित हुआ है। रोहतांग की ओर स्नो प्वाइंट ब्यासनाल में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से मनाली-रोहतांग रूट पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। इससे पर्यटकों के साथ ही लाहौल जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बारालाचा दर्रा बहाल करने में जुटे सीमा सड़क संगठन के जवानों को खराब मौसम ने परेशान कर रखा है। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल योगेश नायर ने बताया कि तीन दिन से रोहतांग और बारालाचा दर्रे में बर्फ के फाहे गिरने से तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद संगठन के जवान बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं। उधर, कुल्लू घाटी में भी दोपहर बाद लगातार बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से तापमान में आई गिरावट से किसान-बागवान अपनी आगामी फलों व रबी फसल को लेकर चिंतित हो उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed