{"_id":"21-39002","slug":"Kullu-39002-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में छब्बीस रूटों पर बस सेवा ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में छब्बीस रूटों पर बस सेवा ठप
Kullu
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। परिवहन निगम कर्मचारियों के वर्क टू रूल पर जाने से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को वर्क टूल रूल के चौथे दिन कुल्लू डिपो में करीब 26 रूट प्रभावित हुए। इस कारण लोगाें को पैदल ही घर की ओर सफर करना पड़ा। कई लोगों को अपने घरों को जाने के लिए टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा। कर्मचारियों के वर्क टू रूल पर जाने से अधिकतर ग्रामीण रूट प्रभावित हुए हैं।
मणिकर्ण घाटी के हुकम राम, तारा चंद, कमल, डाबे राम, नौमी राम, बंजार घाटी के कौल, सोनू, दौलत भारती, नरोत्तम राम, झाबेराम, डिणे राम, महेंद्र सिंह और रोहित ने बताया कि उनके गांवों के लिए बस न चलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस न जाने पर उन्हें पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। कुल्लू डिपो के आरएम पवन कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के वर्क टू रूल से 26 रूट प्रभावित हुए हैं। उन्होंने असुविधा से लिए यात्रियों से खेद जताया है। कहा कि निगम यात्रियों को बेहतर सेवा देने का प्रयास कर रहा है।