{"_id":"30232","slug":"Kullu-30232-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरमंड में माता की प्राचीन मूर्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरमंड में माता की प्राचीन मूर्ति चोरी
Kullu
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आनी। देवभूमि में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब तक सरकारी स्कूलों, संस्थानों और देवी-देवताओं को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा घटनाक्रम में निरमंड क्षेत्र के माता सलाशणी के मंदिर में अज्ञात चोरों ने बेशकीमती माता की आदिकाल की प्राचीन मूर्ति चुरा ली है। मंदिर क्षेत्र में ताला काटने के लिए लाए गए गैस बैल्डिंग के दो सिलेंडर भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक स्थानीय निवासी मंदिर में माता के दर्शन के लिए पहुंचा तो उसने मदिर के गेट के ताले टूटे पाए। इसकी सूचना उसने तुरंत गांव वालों को दी। मंदिर में मूर्ति को न पाकर सभी ग्रामीण हैरान हो गए। ग्रामीणाें ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू कर दी। मंदिर के समीप ही पुलिस ने गैस के सिलेंडर भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने तालों को काटने के लिए इसका प्रयोग किया है। एएसपी संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मंदिर में फिंगर प्रिंट भी एकत्रित किए गए हैं। मौके से बरामद समान को कब्जे में लिया गया है।