{"_id":"29944","slug":"Kullu-29944-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतलीकूहल के श्रीकोट में खुलेगी आईटीआई!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतलीकूहल के श्रीकोट में खुलेगी आईटीआई!
Kullu
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल वासियों के लिए खुशखबरी है। इस कस्बे से सटे श्रीकोट में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) संस्थान खुलना अब लगभग तय है। इसके लिए तकनीकी विभाग समेत सभी महकमों ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। संस्थान की स्थापना को लेकर तमाम पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अब फाइल रेडी होकर मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के टेबल पर पहुंच चुकी है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही श्रीकोट में आईटीआई का सपना साकार हो उठेगा।
स्थानीय विधायक गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि वे इलाके के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। लिहाजा आईटीआई संस्थान की स्थापना कर वे लोगों को विकास की एक और सौगात देना चाहते हैं। संस्थान के खुलने पर हर साल दो हजार छात्र ट्रेनिंग के लिए श्रीकोट पहुंचने लगेंगे। उन्होंने खुलासा किया कि यहां आईटीआई खोलने की योजना अपने अंतिम चरण में है। उधर लोगों ने सरकार की इस योजना का गर्मजोशी से स्वागत किया है। यदि वाकई पतलीकूहल क्षेत्र में आईटीआई खुलता है, तो कइयों के वारे न्यारे हो जाएंगे। इससे घाटी के कई बेरोजगार युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।