{"_id":"29763","slug":"Kullu-29763-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों पर पट्टी बांध चलाई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों पर पट्टी बांध चलाई बाइक
Kullu
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जादूगर शंकर सम्राट ने कुल्लू शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक चलाकर सभी को अचंभित कर दिया। उन्होंने न केवल आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक चलाई, बल्कि जगह-जगह खड़े लोगों से हाथ भी मिलाया। लोगों की ओर से दी गई फूल मालाओं को भी पहना। जादूगर शंकर सम्राट ने बाइक रोककर अखबार पढ़ी तो सब हैरान हो गए। इस रोड शो का शुभारंभ कैलाश थियेटर से किया गया। रोड शो को नगर परिषद अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने हरी झंडी दिखाई। कैलाश सिनेमा से बस स्टैंड, ढालपुर, गांधीनगर, आखाड़ा बाजार से बाइक गुजरी। इस दौरान यामाहा कंपनी के पांच लोग भी अपनी बाइकों पर जादूगर सम्राट शंकर के पीछे चल रहे थे। जादूगर शंकर सम्राट की आंखों से ट्रैफिक विभाग के इंचार्ज वीर सिंह ने पट्टी खोली।
विज्ञापन