फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जती गाकर रातभर झूमते रहे भोले के भक्त

जती गाकर रातभर झूमते रहे भोले के भक्त

Tue, 05 Mar 2019 07:06 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 05 Mar 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
जती गाकर रातभर झूमते रहे भोले के भक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में भगवान भोलेनाथ को समर्पित शिवरात्रि उत्सव को परंपरा के तहत मनाया गया। प्रदेश में विख्यात जिला कुल्लू के बाह्य सराज की शिवरात्रि में लोगों ने रातभर शिव की आराधना की। पूरी बाह्य सराज घाटी में उत्सव की धूम रही और भोले बाबा के भक्त रातभर जती और नटाउक गाकर झूमते रहे। मंगलवार तड़के शिव नाम की विशेष माला (सैंई) को विसर्जन कर विदाई दी गई।

ढोल-नगाड़ों की थाप पर शिवरात्रि का जश्न दूसरे दिन मंगलवर दोपहर तक जारी रहा और बाह्य सराज की रघुपुर घाटी देवमय रही। सोमवार रात शिवरात्रि मनाने के लिए ग्रामीण टोलियों में गांव के घर-घर गए और मंगलवार दिन को खुले में नाटी डालकर खूब मनोरंजन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने शिवरात्रि के लिए की गई खूब तैयारियों के बीच पारंपरिक व्यंजनों को भी परोसा गया। करशैईगाड़ के बनाला, बालू, लोट, फनौटी, कोट, करशाला, सुहल, जुहड़, खनाग, बलेहड़, पकरेड़, खडोरन, कोठी के अलावा शिल्ही-जांचा और कुंगश कराना तक उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। उधर, देवता खुडीजल के देवालय में भी उत्सव को देवपरंपरा के तहत मनाया है। रमेश चंद, बालक राम, बेली राम, सुनील कुमार, कुमार सिंह, ओम प्रकाश, हंस राज, पिंकू राम, केवल राम, गोविंद सिंह ने कहा कि ठंड के बावजूद लोगों ने महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन परंपरा के तहत किया है। कहा कि पूरी घाटी ढोल-नगाड़ों और शिवरात्रि गीत जती तथा नटाउक से देवमय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed