{"_id":"5c6d532fbdec22629b007f33","slug":"91550668591-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों से गुलजार मनाली की वादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों से गुलजार मनाली की वादियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। खराब मौसम व खस्ताहाल सड़क, गिरते तापमान और झमाझम बारिश के बावजूद पर्यटन नगरी मनाली सैलानियों से गुलजार है। मनाली व आसपास के स्नो प्वाइंट पर सैलानियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। नेहरूकुंड में बुधवार को सैलानियों की भीड़ रही। तीन सप्ताह के भीतर आठवीं बार रोहतांग सहित, कोठी, सोलंगनाला और मनाली के आसपास हिमपात हो चुका है।
मनाली के आसपास सड़क के किनारे ही बर्फ देखकर पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं। वे बर्फ के बीच खूब मस्ती भी कर रहे हैं। बुधवार और वीरवार को मौसम विभाग की ओर से भारी बर्फबारी की चेतावनी के बाद प्रशासन की ओर से सोलंगनाला और कोठी तक सैलानियों को जाने से रोका है। पर्यटक बुधवार को बाहंग से नेहरूकुंड तक भेजे गए। यहां पर पर्यटक स्कीइंग के साथ माउंटेन बाइक राइडिंग का भी मजा ले रहे हैं। सैलानियों की बढ़ती आमद से पर्यटन से जुड़े कारोबारी भी खुश हैं। उम्मीद यह भी की जा रही है कि आगामी समर सीजन में भी ब्यासनाला और रोहतांग में सैलानियों को काफी समय तक बर्फ देखने को मिलेगी। वाहन चालक अशोक, राजू, रॉकी और मेहरचंद ने कहा कि बुधवार को नेहरूकुंड के आसपास ही पर्यटकों का जमावड़ा रहा। दिनभर सैलानियों ने बर्फ के बीच मस्ती की।