फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मझान में फैला वायरल, 80 लोग बुखार की चपेट में आए

मझान में फैला वायरल, 80 लोग बुखार की चपेट में आए

Wed, 20 Feb 2019 06:46 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 20 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
मझान में फैला वायरल, 80 लोग बुखार की चपेट में आए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

न्यूली (कुल्लू) सैंज घाटी की ग्राम पंचायत गाड़ापार के दुर्गम गांव मझान के लोग वायरल की चपेट में आ गए हैं। गांव में करीब 80 लोगों को बुखार हो चुका है। गांव में दर्जनों लोगों को बुखार है। लेकिन बर्फबारी से बंद रास्तों के कारण कई ग्रामीण अस्पताल भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक तक नहीं है। गांव में वायरल फैल जाने के कारण लोगों को मुश्किलें पेश आ रही हैं।
कुछ घरों में तो रिश्तेदार ही मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं। दुर्गम गांव मझान के लोगों को सड़क पहुंचने के लिए करीब तीन से चार घंटों का दुर्गम रास्ता पार करना पड़ता है। ग्रामीण जवाहर लाल, पुणे राम, डोले राम, दिने राम, फूला देवी, प्रताप, वार्ड पंच मझान जीत राम, बुध राम, लिखत राम, जगे राम, शादे राम का कहना हैं कि पिछले दो सप्ताह से गांव में वायरल का प्रकोप है। अब तक इसकी चपेट में करीब 80 लोग आ चुके हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि गांव में स्वास्थ्य की जांच करने के लिए विभाग की तरफ से कोई टीम नहीं आई। अगर समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया तो वायरल भयंकर रूप धारण कर सकता है। उन्होंने कहा कि कई घरों में तो खाना बनाने व हॉस्पिटल ले जाने के लिए रिश्तेदार आ रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चेकअप के लिए टीम भेजी जाए।
विज्ञापन


गांव में भेजी जाएगी टीम : सुशील
सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि विभाग की तरफ से गांव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी। मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। लोगों को जल्द ही राहत प्रदान की जाएगी। सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed