फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली में गिरे बर्फ के फाहों में झूम उठे सैलानी

मनाली में गिरे बर्फ के फाहों में झूम उठे सैलानी

Thu, 27 Dec 2018 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
मनाली में गिरे बर्फ के फाहों में झूम उठे सैलानी
मनाली में बर्फ के फाहे गिरते ही झूम उठे सैलानी
विज्ञापन

बोले, लाइव बर्फबारी देखकर यादगार बन गया मनाली भ्रमण
नववर्ष से पहले हो रही बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायी भी खुश
न्यू ईयर के साथ विंटर सीजन को पंख लगने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू घाटी में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम ने करवट बदल ली है। पर्यटन नगरी मनाली भी बर्फ की चांदी से सफेद हो गई। बर्फ गिरने से मनाली में सैर सपाटे को पहुंचे पर्यटकों ने बर्फ के फाहों के बीच खूब आनंद लिया। क्रिसमस के बाद मनाली में पर्यटकों को हुजूम उमड़ा है। बुधवार रात को हुई बर्फबारी के बाद वीरवार दोपहर बाद फिर से मनाली के माल रोड में आसमान से बर्फ के फाहे गिरने शुरू हुए। जिससे देखकर सैलानी मालरोड पर ही झूम उठे। हालांकि मनाली में बुधवार रात को पड़ी करीब पांच सेंटीमीटर बर्फ सुबह करीब दस बजे तक पूरी तरह से पिघल गई थी। घाटी में बर्फ की सफेद चादर को देखकर मनाली के होटल व्यवसायी गदगद हो गए हैं। मालरोड पर बर्फ के फाहों के बीच सैलानियों ने जमकर सेल्फी ली।। जबकि कई सैलानियों ने मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंग नाला का रुख किया और बर्फ में स्कीइंग तथा पैराग्लाइडिंग का भरपूर लुत्फ उठाया। दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी से आए सौरभ शर्मा और अरशद ने कहा कि वे मनाली क्रिसमस और नववर्ष मनाने के लिए आए हैं, लेकिन मनाली में बर्फबारी देखकर उनका सैर सपाटा यादगार बन गया है। पश्चिमी बंगाल की रीता, रंजन, सुदेश और कविता ने कहा कि मनाली आकर उनकी मुराद पूरी हो गई। पर्यटन व्यवसायी भूमिदेव, रोशन और भाग चंद राणा ने बताया कि बर्फ से मनाली में आए सैलानी बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी न केवल नववर्ष के जश्न को दोगुना करेगी, बल्कि विंटर कार्निवाल के साथ विंटर सीजन में देशभर के पर्यटकों को मनाली आने के लिए आकर्षित करेगी। होटल एसोसिएशन मनाली के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि नए साल के अवसर पर मनाली में बर्फबारी होना राहत भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed