फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में 150 रूटों पर आज नहीं चलेंगीं निजी बसें

कुल्लू में 150 रूटों पर आज नहीं चलेंगीं निजी बसें

Sun, 09 Sep 2018 08:42 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में 150 रूटों पर आज नहीं चलेंगीं निजी बसें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। डीजल के बढ़ते दामों व न्यूनतम किराया दस रुपये करने आदि मांगों को लेकर प्रदेश भर के निजी ऑपरेटर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। निजी बस ऑपरेटरों के हड़ताल पर जाने से कुल्लू जिले में 150 रूटों पर निजी बसों की सेवाएं नहीं मिल सकेगी। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

निजी बस ऑपरेटरों ने पहले ही सरकार को चेताया था कि मांगे पूरी न होने पर यूनियन प्रदेश स्तर पर हड़ताल का रास्ता अपना सकती है। लेकिन निजी बस ऑपरेटरों की मांगे पूरी न होने पर अब निजी बस ऑपरेटरों ने रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। निजी बस ऑपरेटर कुल्लू यूनियन की बैठक में प्रधान रजत जंबाल ने कहा कि कुल्लू के सरवरी बस अड्डे पर सभी निजी बसों को खड़ा कर दिया जाएगा। ये बसें लोकल व लंबे रूटों पर नहीं चलेंगी। उन्होंने कहा कि दो माह पहले मुख्यमंत्री की ओर से निजी बस ऑपरेटरों को आश्वासन मिला था कि न्यूनतम बस किराये व बस किराये में बढ़ोतरी की जाएगी। ग्रीन टैक्स को समाप्त किया जाएगा। लेकिन अभी तक सरकार ने अपना आश्वासन पूरा नहीं किया है। इसको लेकर निजी बस ऑपरेटरों में रोष है। एनजीटीसी बस ऑपरेटर के संचालक चंदन करीर ने कहा कि डीजल का मूल्य 72 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बढ़ते डीजल के दामों से निजी बस ऑपरेटर अपनी बसें चलाने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि जब तक निजी बस ऑपरेटरों की मांगें पूरी नहीं होती तब तक 150 बसें अपनी जगहों पर खड़ी रहेंगी। ऐसे में एचआरटीसी बसों में भीड़ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed