फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली के होटलों की ऑनलाइन बुकिंग में 30 फीसदी गिरावट

मनाली के होटलों की ऑनलाइन बुकिंग में 30 फीसदी गिरावट

Sat, 09 Dec 2017 09:28 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
मनाली के होटलों की ऑनलाइन बुकिंग में 30 फीसदी गिरावट
होटलरूम - फोटो : amarujala
कुल्लू। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए हो रही ऑनलाइन बुकिंग में भारी कमी आई है। एनजीटी के ताजा आदेश के बाद कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों की ऑनलाइन बुकिंग में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। एनजीटी की ओर से कुल्लू-मनाली के 1700 होटल, लॉज और होम स्टे की जांच के आदेश के बाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

एनजीटी की सख्ती से होटल कारोबारी असमंजस में हैं। हालांकि होटल एसोसिएशन पर्यटकों व ट्रेवल एजेंटों को आश्वासन दे रहे हैं कि वह क्रिसमस, न्यू ईयर तथा विंटर कार्निवाल में आने वाले पर्यटकों की हर सुविधा का ख्याल रखेंगे। कुल्लू-मनाली के होटल, लॉज व होम स्टे संचालक भी एनजीटी के आदेशों के बाद बैकफुट पर आ गए हैं। मंदी के बाद क्रिसमस व न्यू ईयर ईव में पर्यटन कारोबार चलने की उम्मीद रखने वाले कारोबारी अब चिंता में डूब गए हैं।
विज्ञापन

उधर, पार्वती घाटी के कसोल क्षेत्र में भी पर्यटन कारोबार बिल्कुल ठप हो गया है। यहां की आक्युपेंसी तीन दिनों में 35 फीसदी से घटकर मात्र आठ से दस फीसदी तक रह गई है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि पुरानी बुकिंग के तहत इन दिनों पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं, लेकिन मनाली में न तो नया पर्यटक आ रहा है और न ही बुकिंग हो रही है। इसका असर विंटर सीजन के साथ क्रिसमस, न्यू ईयर व विंटर कार्निवाल में पड़ेगा और होटल कारोबारी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन की बैठक आज
कुल्लू। मनाली के 1700 होटल, लॉज और होम स्टे की एनजीटी जांच करने के आदेश के बाद होटल एसोसिएशन में हड़कंप मच गया है। इसके लिए 10 दिसंबर रविवार को मनाली में एक बैठक रखी गई है। जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि एसोसिएशन के पास सभी तरह के विकल्प खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed