{"_id":"5a1d6a074f1c1bd1408b9ac2","slug":"91511877127-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युकां ने डीसीसी के फैसले को बताया असंवैधानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युकां ने डीसीसी के फैसले को बताया असंवैधानिक
Updated Tue, 28 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युकां ने डीसीसी के फैसले को बताया असंवैधानिक
दीपक ठाकुर के पक्ष में खड़ा हुआ प्रदेश युवा कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर के निष्कासन को प्रदेश युवा कांग्रेस ने चुनौती दी है। युकां ने डीसीसी के निर्णय को असंवैधानिक करार दिया है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में बगावत और अनुशासनहीनता का आरोप लगा कर डीसीसी ने लाहौल-स्पीति युकां अध्यक्ष दीपक ठाकुर को निष्कासित किया है।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नीतू सूद के अनुसार युकां के पदाधिकारी पार्टी संविधान के तहत चुन कर आते हैं। उनकी नियुक्ति और निष्कासन का अधिकार युकां के प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के पास है। डीसीसी की ओर से दीपक पर जो भी आरोप लगाए गए हैं उसको लेकर डीसीसी अध्यक्ष को नोटिस जारी करना चाहिए था। दीपक ठाकुर के खिलाफ हो रही कार्यवाही किसी निजी रंजिश का नतीजा लग रही है। दीपक ठाकुर पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण विधानसभा चुनाव के दौरान लाहौल-स्पीति में समय नहीं दे पाए लेकिन कुल्लू में रहते हुए दीपक ने लाहौल-स्पीति के मतदाताओं से संपर्क बना कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की। वहीं, युकां लाहौल-स्पीति के पूर्व प्रभारी एवं प्रदेश सचिव वीर सिंह ठाकुर, मनाली युकां अध्यक्ष हीरालाल विभु, उपाध्यक्ष विशाल नेगी, कुल्लू युकां उपाध्यक्ष गिरीश ठाकुर, बंजार युकां अध्यक्ष भोपाल ठाकुर, युकां मंडी लोकसभा क्षेत्र महासचिव प्रवीण ने भी कहा कि दीपक ने कोई पार्टी विरोधी काम नहीं किया है। लिहाजा वह अपने पद पर बने रहेंगे।