फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बारालाचा और शिंकुला होकर लदाख का सड़क संपर्क कटा

बारालाचा और शिंकुला होकर लदाख का सड़क संपर्क कटा

Thu, 16 Nov 2017 07:46 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
बारालाचा और शिंकुला होकर लदाख का सड़क संपर्क कटा
बर्फबारी - फोटो : ani
केलांग (लाहौल-स्पीति)। केलांग-लेह सामरिक मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। अब आगामी छह महीनों तक कोई पर्यटक लेह नहीं जा सकेंगे। ताजा हिमपात के बाद शिंकुला दर्रा होकर जंस्कर को जाने वाली सड़क मार्ग भी बंद हो गया है। बीआरओ से मिली सूचना के मुताबिक शिंकुला ओर बारालाचा दर्रे में करीब आधा फुट बर्फ गिरी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बर्फबारी से पहले जो पर्यटक वाहन मनाली से लेह की तरफ रवाना हुए थे। वह सभी लद्दाख क्षेत्र में फंस गए हैं। बीती रात रोहतांग दर्रा में 4 इंच, ग्रांफू में 2 इंच बर्फ गिरी है। जबकि शिंकुला और बारालाचा में करीब आधा फुट हिमपात होने की बीआरओ ने पुष्टि की है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए डीसी लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी ने एडवाइजरी जारी करते हुए रोहतांग और बारालाचा दर्रे की तरफ सफर करने वाले यात्रियों को आगाह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ताजा बर्फबारी के बाद इस रूट पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। मौजूदा हालात को देखते हुए अब बीआरओ केलांग-लेह मार्ग से बर्फ नहीं हटाएगा। बीआरओ के कमांडर कर्नल एके अवस्थी ने बताया कि बर्फबारी को देखते हुए केलांग-लेह मार्ग से अब बर्फ को नहीं हटाया जाएगा। वहां पर अब दिन के समय भी तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे चल रहा है। लिहाजा उन क्षेत्रों से बीआरओ ने जिंगजिंगवार, सरचू, बारालाचा और भरतपुर से अपना अस्थायी कैंप भी हटा लिया है। रोहतांग होकर एचआरटीसी बस सेवाएं बंद होने पर अब यातायात का दारोमदार टैक्सी सेवाओं पर है। टैक्सी ऑपरेटर प्रति सवारी सात सौ रुपये वसूलते हैं। मनाली से रोहतांग होकर टैक्सी से यात्री केलांग पहुंच सकते हैं। हालांकि भारी बर्फबारी के दौरान टैक्सी सेवाएं भी बंद रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed