फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   प्रदेश सरकार ने किया पेंशनरों के साथ अन्याय:संघ

प्रदेश सरकार ने किया पेंशनरों के साथ अन्याय:संघ

Sat, 14 Oct 2017 06:48 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने किया पेंशनरों के साथ अन्याय:संघ
कुल्लू के हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी। - फोटो : amarujala
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ कुल्लू मासिक बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक शनिवार को टीचर होम सरवरी में हुई। जिसकी अध्यक्षता कुल्लू खंड प्रधान जेएन शर्मा ने की। इस पेंशनर्स संघ के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर विशेष मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेंशनर्स संघ ने प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार के प्रति निंदा व्यक्त की। पेंशनरों ने कहा कि सरकार ने पेंशनरों के साथ अन्याय किया है। जिसका खामियाजा उन्हें विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। प्रदेश कार्यकारिणी से आग्रह किया कि जल्द ही बैठक बुलाकर निर्णय लें। जिससे समस्त पेंशनर एकजुट सरकार के खिलाफ चुनावों में विरोध कर सके। वहीं पेंशनरों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया कि विधानसभा चुनावों के दौरान संघ उसी उम्मीदवार का समर्थन करेगा जो लंबित मांगों को सरकार के पूरा करवाएगा। वहीं एचआरटीसी प्रबंध निदेशक से आग्रह किया गया कि सितंबर माह की पेंशन एचआरटीसी पेंशनरों को जारी की जाए। संघ ने कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि कुल्लू शहर के कई क्षेत्रों में अनफिल्टर पानी सप्लाई हो रहा है। विभाग ने आनन फानन में सीएस से वॉटर टैंकों का उद्घाटन करवा दिया लेकिन अभी तक फिल्टर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार नहीं था। शहर में गंदगी के आलम के देखते हुए सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाए। मौहल से बबेली चल रही एक मुद्रिका बस को वैष्णो मंदिर से बदाह तक सीमित किया जाएगा। इस दौरान महासचिव अमर भारती, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरनदेव शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव हेमा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष वीडी कुल्लवी, सचिव अशोक शर्मा, संयुक्त सचिव कमला नेगी, शारदा देवी, जिलाध्यक्ष प्रेम चंद, जिला महासचिव नौमी राम, जिला वित्त सचिव रूपचंद ठाकुर, खंड उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमा भारद्वाज, जगदीश भारद्वाज, सुदन सिंह, चने राम ठाकुर और हिरदे राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed