फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कूड़ा ठिकाने लगाने के लिए 50 लाख जारी

कूड़ा ठिकाने लगाने के लिए 50 लाख जारी

Wed, 27 Feb 2019 06:54 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 27 Feb 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा ठिकाने लगाने के लिए 50 लाख जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू और भुंतर में अब गंदगी के ढेर नजर नहीं आएंगे। इसके लिए उपायुक्त ने पहल करते हुए नगर परिषद कुल्लू को 50 लाख की राशि जारी कर दी है। इस राशि से शहर की गंदगी के निष्पादन के लिए कंप्रेशर, इन्सीनेटर और कंपोस्ट की खरीद की जाएगी और इसकी टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
उपायुक्त यूनुस ने बुधवार को यह बात प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण, रिसाइकलिंग व कूडे़ से ऊर्जा उत्पादन, ये सभी कचरा प्रबंधन के मुख्य घटक हैं, जिन पर बारीकी से कार्य किया जा रहा है। कहा कि कुल्लू में पालमपुर की आइमा ग्राम पंचायत में स्थापित किए गए कूड़ा-कचरा निदान संयंत्र की तर्ज पर संयंत्र की स्थापना की जा रही है और इसकी निविदा प्रक्रिया सोमवार से आरंभ कर दी जाएगी तथा संयंत्र अगले दो माह के भीतर स्थापित होगा। तब तक शहर के कूड़े का वार्ड स्तर पर ही निपटान किया जाएगा। कहा कि शहर में जो भी मशीनरी होगी, वह अत्याधुनिक होगी और संयंत्र प्रदूषण मुक्त व एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगा। कूडे़ का एकत्रीकरण व निदान वैज्ञानिक ढंग से किया जाएगा और इस संयंत्र में कंपोस्ट तैयार की जाएगी, जो किसानों व बागवानों की खाद की जरूरत को भी पूरा करेगी। इस मौके पर डीपीआरओ कुल्लू प्रेम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


कूड़ा संयंत्र के लिए भेजा प्रस्ताव
उपायुक्त यूनुस ने बताया कि मनाली में कूड़ा संयंत्र में इंदौर की तर्ज पर 1.2 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा। कूड़ा संयंत्र की स्थापना के लिए संबंधित कंपनी ने प्रस्ताव भेजा है और इसकी मशीनरी भी बाहरी देशों से आएगी। कंपनी ने भुंतर, मनाली और साथ लगते क्षेत्रों के पूरे कचरे का इसमें प्रबंधन करने की बात स्वीकारी है। इसके अलावा पतलीकूहल और नग्गर इत्यादि बड़ी पंचायतों के कलस्टर बनाएं जाएंगे और इन स्थलों का कचरा भी मनाली संयंत्र में समाविष्ट होगा। कचरे को स्वयं कंपनी संयंत्र तक ले जाएगी और इसमें किसी प्रकार की बदबू अथवा रिसाव नहीं होगा। उन्होंने शहर के लोगों से जल्द ही सीवरेज के कनेक्शन लगाने की अपील की है। इसमें किसी प्रकार की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed