फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   एनआईसी भी ठप, बिलिंग का काम प्रभावित

एनआईसी भी ठप, बिलिंग का काम प्रभावित

Mon, 25 Feb 2019 07:18 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Mon, 25 Feb 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
एनआईसी भी ठप, बिलिंग का काम प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। सरकारी ऑनलाइन कामकाज का एकमात्र साधन एनआईसी का नेटवर्क भी ठप हो गया है। बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा पहले ही चरमराई है। लिहाजा अभी तक सरकारी महकमों के ऑनलाइन काम एनआईसी से चल रहा था। लेकिन सोमवार को एनआईसी के वीसेट में आई अचानक तकनीकी खराबी से यहां भी इंटरनेट सेवा ठप हो गई है।
अब पूरा ऑनलाइन प्रशासनिक कामकाज बीएसएनएल के 2 जी सेवा पर टिक गया है। दूरसंचार सेवाएं बहुत धीमी चल रही है। सरकारी महकमे को 31 मार्च से पहले बजट की यूसी और बिलिंग करने में दिक्कत आ रही है। यह काम समय पर पूरा होने को लेकर भी संशय बना है। हालांकि मामले को लेकर एनआईसी ने इसकी जानकारी डीसी लाहौल-स्पीति को दे दी है। एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधीर गुरमीत ने कहा कि वीसेट का सिस्टम सिग्नल रिसीव नहीं कर पा रहा है। अब दिल्ली से इंजीनियर बुला कर इसे दुरुस्त किया जाएगा। हालांकि दिल्ली से हेलीकॉप्टर के जरिए नया वीसेट केलांग लाने के लिए जिला प्रशासन से बात की गई है। उधर इंटरनेट सेवा ठप होने से डाक घरों में लेनदेन का कामकाज पिछले एक महीने से बंद है। कई महकमों ने अभी सैलरी अपडेट तक नहीं किया है। कई कर्मचारी आयकर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इंटरनेट सुविधा नहीं होने पर रोष जताया है। संघ के अध्यक्ष मेघचंद प्रभुजी ने कहा कि इंटरनेट सेवा उपलब्ध नही होने से बिलिंग और बजट अपडेट का ऑनलाइन काम ठप है। कहा कि बिलिंग की डेट बढ़ाने के लिए जिला कोषाधिकारी से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन


कनेक्शन काट कर अपना काम निपटा रहा बीएसएनएल
केलांग। हालात ऐसे हैं कि बीएसएनएल पहले सभी सरकारी महकमों के इंटरनेट कनेक्शन काट कर अपने विभाग का कामकाज निपटा रहा है। बीएसएनएल ने सोमवार को भी करीब दो घंटे तक सभी महकमों का इंटरनेट कनेक्शन काट दिया। बीएसएनएल के एसडीओ शामलाल ने कहा कि उनके अपने विभाग के भी ऑनलाइन बिलिंग का काम पेंडिंग है। 2जी में स्पीड धीमी होने से अन्य महकमों के कनेक्शन को काटा गया है, ताकि ऑनलाइन रिपोर्ट भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed