फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चेकिंग के बाद ही छात्रों, स्टाफ को कॉलेज में प्रवेश

चेकिंग के बाद ही छात्रों, स्टाफ को कॉलेज में प्रवेश

Tue, 18 Dec 2018 07:07 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 18 Dec 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के बाद ही छात्रों, स्टाफ को कॉलेज में प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। स्थानीय कॉलेज में सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था कर दी है। अब बिना पहचान पत्र (आईकार्ड) विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं मिलेगा। पहचान पत्र जांचने के बाद ही विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश कर सकेेंगे। अगर किसी छात्र या छात्रा के पास आईकार्ड या कॉलेज संबंधी अन्य कोई प्रूफ नहीं हुआ तो उसे प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज स्टाफ को भी बिना चेकिंग प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

कॉलेज में बाहरी युवकों पर विशेष रूप से नजर रहेगी। इसके लिए कॉलेज गेट के बाहर दो पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है। कॉलेज में बिना पहचान पत्र के किसी को जाने नहीं दिया जाएगा। नवंबर माह में कॉलेज परिसर में एक बाहरी युवक के प्रवेश करने तथा आईकार्ड दिखाने के नाम पर एक प्रोफेसर को नकली पिस्तौल दिखाने मामले के बाद महाविद्यालय प्रशासन हरकत में आया है। हालांकि युवक की पिस्तौल नकली थी। लेकिन इसके बाद छात्र-छात्राओं में हड़कंप का माहौल था। ऐसे में अब पुलिस के दो जवानों को कॉलेज गेट के पास तैनात कर दिया है। ये जवान सभी छात्रों के आईकार्ड चेक करने के बाद ही प्रवेश करने दे रहे हैं। पुलिस कर्मचारी कॉलेज में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखे हुए हैं। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक पुलिस के जवान कॉलेज में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों के साथ-साथ कॉलेज स्टाफ को भी बिना चेकिंग प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से तैनात पुलिस कर्मियों की देखकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी राहत की सांस ली है। छात्र अभिषेक, दुनी चंद, अमर सिंह, नितेश, प्रताप, चुनी लाल, दीपा, सोनिया तथा नेहा ने कहा कि कॉलेज व पुलिस प्रशासन ने अच्छी पहल की है। उन्होंने कहा कि कई बार बिना कारण के बाहरी युवक कॉलेज परिसर में आ जाते हैं और माहौल खराब कर देते है।
विज्ञापन


अब कोई भी बाहरी युवक कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। कॉलेज में प्रवेश करने वाले स्कूटर, बाइक की भी तलाशी ली जा रही है।
-डॉ. नंद लाल शर्मा, प्रिंसिपल कुल्लू कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed