फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   महिलाओं ने संजोकर रखी है समृद्ध कुल्लवी लोक संस्कृति : गोविंद सिंह

महिलाओं ने संजोकर रखी है समृद्ध कुल्लवी लोक संस्कृति : गोविंद सिंह

Tue, 23 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने संजोकर रखी है समृद्ध कुल्लवी लोक संस्कृति : गोविंद सिंह
महिलाओं ने संजोकर रखी है समृद्ध कुल्लवी लोक संस्कृति : गोविंद सिंह
विज्ञापन

बोले, केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दी कई योजनाएं
महिलाओं ने सामूहिक नाटी डालकर दिया नारी गरिमा का संदेश
अमरर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। वन, परिवहन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण और उत्थान के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं के कार्यान्वयन में आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करतीं हैं। केंद्र सरकार ने इन महिला कर्मचारियों के मानदेय को लगभग दोगुणा कर इन्हें बहुत बड़ी सौगात दी है।

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के पांचवें दिन मंगलवार को रथ मैदान में नारी गरिमा अभियान के अंतर्गत आयोजित सामूहिक महानाटी में मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति की ओर से विभिन्न विभागों और संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस महानाटी में जिले भर से हजारों महिलाओं ने लोकगीतों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर कुल्लवी नाटी डाली। गोविंद सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने उज्ज्वला योजना से छूटने वाली महिलाओं को भी हिमाचल गृहिणी सुरक्षा योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। महानाटी में भारी संख्या में ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि इन मेहनतकश महिलाओं ने अपनी समृद्ध लोक संस्कृति को आज भी बचाकर रखा है। इस मौके पर वन मंत्री ने युवा पीढ़ी को नशे से बचाने की अपील भी की। गोविंद सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को समर्पित कुल्लवी लोक कलाकार लाल सिंह की नई एलबम का विमोचन किया और स्वयं भी नाटी में भाग लेकर नारी गरिमा का संदेश दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र आर्य ने जिला में चलाए जा रहे नारी गरिमा अभियान की जानकारी दी। इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर, उपायुक्त यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed