{"_id":"5b6edf4b4f1c1bf6548b7e5b","slug":"81533992779-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पदोन्नति कोटा बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पदोन्नति कोटा बढ़ाएं
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की बैठक अराजपत्रित कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष दिले राम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
अमर ठाकुर व विनोद कुमार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को जोरदार ढंग से उठाया और सरकार से उन्हें पूरा करने की मांग की। इसमें 4-9-14 से वंचित कर्मचारियों को इसका लाभ देना, वर्दी भत्ता 300 रुपये करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रोमोशन कोटा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करना, जिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं मिली हैं, उन्हें 15 साल के बाद विशेष वेतन वृद्धि देने, वन विभाग के 214 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई। जिला के कार्यकारी अध्यक्ष दिले राम ठाकुर ने आश्वासन दिया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और इन्हें पूरा करवाया जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर्मचारी हितैषी है और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। जिला कार्यकारी अध्यक्ष ने कृषि विभाग में पात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से लिपिक के पद पर पदोन्नत करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही पंचायती राज विभाग में सिलाई-कटाई अध्यापिकाओं को नियमित करने, सेवानिवृत्ति की आयु 60 साल करने आदि मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर ठाकुर, जिला कुल्लू चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रधान विनोद कुमार, महासचिव सूरत राम, वित्त सचिव जीत सिंह, शिक्षा विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रधान उत्तम शर्मा, जनता ठाकुर, कौशल्या देवी, दीपा, शांता, कमला, टारना, गीता, लोतमा, खीमी, बिमी, दीपा, सुमन व अन्य मौजूद रहे।