{"_id":"5b4112034f1c1b54238b5163","slug":"81530991107-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रेबीज वैक्सीन ना होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रेबीज वैक्सीन ना होने से लोग परेशान
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं होेने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैक्सीन आने की आस में रोज सीएचसी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं लेकिन विभाग वैक्सीन की व्यवस्था नहीं कर रहा है।
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक जारी है। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग एक माह से एंटी रैबिज वैक्सीन जिला मुख्यालय से उपलब्ध नहीं होने के कारण जानवरों के काटने के शिकार हुए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि चिकित्सक मेडिकल स्टोर से एंटी रैबिज वैक्सीन लाने को लिख रहे हैं। गरीब लोग यह मंहगे वैक्सीन खरीदने में असमर्थ हैं। इस कारण वह रोजमर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन आने की आस में चक्कर लगाने को मजबूर हैं। वहीं सीएचसी के डाक्टरों का कहना है कि वैक्सीन समाप्त हो गई है। इस बारे में जिला मुख्यालय को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है।