{"_id":"5a5243ce4f1c1b0f788b7269","slug":"81515340750-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन की पहली बर्फबारी में 36.50 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन की पहली बर्फबारी में 36.50 लाख का नुकसान
Updated Sun, 07 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। सीजन की पहली बर्फबारी से सरकार को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले माह हुई बर्फबारी से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान लोनिवि डिविजन कुल्लू को हुआ है। जबकि औट-बंजार-सैंज नेशनल हाईवे-305 में एनएच अथॉरिटी को करीब पांच लाख की चपत लगी है।
हालांकि अभी तक बर्फबारी से आईपीएच व बिजली बोर्ड सहित अन्य विभागों का कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेज दी है। हिमपात से हुई क्षति से लोनिवि व एनएच अथॉरिटी बैकफुट पर आ गए हैं। एडीसी कुल्लू राकेश शर्मा ने बताया कि 11 से 13 दिसंबर को हुई बर्फबारी से जिला में अभी तक करीब 35 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। लोनिवि कुल्लू को सबसे अधिक 30 लाख का नुकसान हुआ है। एनएच अथॉरिटी के सहायक अभियंता अनिल राणा ने कहा कि जलोड़ी दर्रा में हुई बर्फबारी से एनएच अथॉरिटी को पांच लाख की क्षति हुई है।
उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि जिला कुल्लू में अभी तक बर्फबारी से 35 लाख का नुकसान आंका गया है। रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेज दी है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी से घाटी में सड़कें प्रभावित हो गई थीं। प्रशासन बर्फबारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सड़कों के बंद होने पर संबंधित विभागों को अलर्ट रहने को कहा गया है।