फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मंत्री गोविंद ठाकुर कुल्लू पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

मंत्री गोविंद ठाकुर कुल्लू पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

Sun, 31 Dec 2017 09:53 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
मंत्री गोविंद ठाकुर कुल्लू पहुंचे,  हुआ भव्य स्वागत
कुल्लू पहुंचे मंत्री गोविंद का भव्य स्वागत
विज्ञापन

बजौरा से लेकर कुल्लू तक स्वागत को उमड़े सैकड़ों लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद गोविंद सिंह ठाकुर रविवार को पहली बार गृह जिला कुल्लू पहुंचे। कुल्लू पहुंचने पर मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत हुआ। जिला भाजपा के साथ सभी मंडलों अपने-अपने स्तर पर उनका बजौरा से लेकर कुल्लू तक ढोल नगाड़ों की थाप अभिनंदन किया। रविवार को कुल्लू पहुंचे मंत्री के स्वागत के लिए आनी, निरमंड से लेकर मनाली विस क्षेत्र से भी लोग पहुंचे हुए थे। सुबह से लोग बजौरा से लेकर कुल्लू तक मंत्री के आने के इंतजार में नजर आए। करीब 12 बजे मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बजौरा पहुंचे। जहां जिला भाजपा के साथ बंजार भाजपा ने मंत्री का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं मंत्री को फूलमालाएं पहनाकर खूब नारेबाजी भी की। इसके बाद भुंतर में कुल्लू भाजपा मंडल के साथ अन्य संगठनों ने मंत्री को बधाई दी तथा उनका स्वागत किया। सहकार संघ कुल्लू के अध्यक्ष सत्यप्रकाश ठाकुर और कार्यकारिणी ने भी भुट्टी कॉलोनी ने मंत्री गोविंद का स्वागत किया। मौहल, गांधीनगर के बाद कुल्लू कॉलेज के पास जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने मंत्री को फूलमालाएं पहनाई। ढालपुर चौक पर पटाखे भी फोड़े गए। कलाकेंद्र चौक के समीप कुल्लू जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अमर ठाकुर, महासचिव दिले राम और सदस्यों ने ढोल नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष आशु गोयल ने टीम के साथ मंत्री पुष्प गुच्छ प्रदान कर बधाई दी। इधर पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण-2 महाप्रबंधक आरके जायसवाल ने भी परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित उनका स्वागत किया। इस दौरान बंजार विस क्षेत्र विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक किशोरी लाल, कुल्लू के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, युवराज बोध, खुशहाल राठौर, हेमराज शर्मा, बनवारी लाल ठाकुर, योगेश वर्मा, अमर ठाकुर, जोगिंद्र शुक्ला, अखिलेष कपूर, सुनील राणा, कुल्लू मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन, कुलदीप नैय्यर, अमर ठाकुर, महेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed