{"_id":"5a2147fc4f1c1b59678bf710","slug":"81512130556-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे और नाटियों से होगा पर्यटकों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे और नाटियों से होगा पर्यटकों का स्वागत
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
कुल्लवी नाटी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के होटलियर नववर्ष और क्रिसमस की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं। इसके लिए पर्यटकों ने अभी से ही ऑन लाइन बुकिंग शुरू कर दी है। क्रिसमस और नव वर्ष में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए जहां कॉकटेल डिनर होगा तो वहीं डीजे और कुल्लवी नाटी का भी आयोजन होगा। इसके अलावा पर्यटकों के बीच कई तरह की स्पर्धाएं भी होंगी। कप्पल डांस के साथ लैमन डांस और बेबी शो होगा।
विज्ञापन
मनाली होटल एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मनाली के निजी होटलियरों द्वारा नववर्ष और क्रिसमस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पैकेज के साथ डिनर, लंच और ब्रेक फास्ट निशुल्क होगा। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के डीजीएम अरविंद सेन ने बताया कि निगम हर साल की तरह इस साल भी रंगारंग कार्यक्रमों का
विज्ञापन
आयोजन के साथ सैलानियों के मनोरंजन के लिए क्रिसमस क्वीन प्रतियोगिता भी होगी। नव विवाहित जोड़ों के साथ बच्चों के लिए भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं मनाली के पर्यटन कारोबारियों को बर्फबारी होने का इंतजार है। बर्फ होने से मनाली का पर्यटन गति पकड़ लेगा। बर्फबारी को लेकर पर्यटन मनाली के होटलियरों से भी जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन