फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तीन सुरक्षा घेरे में रहेगी वीवीपैट युक्त ईवीएम

तीन सुरक्षा घेरे में रहेगी वीवीपैट युक्त ईवीएम

Fri, 10 Nov 2017 10:08 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
तीन सुरक्षा घेरे में रहेगी वीवीपैट युक्त ईवीएम
वीवीपीएटी - फोटो : amarujala
कुल्लू/मनाली। 18 दिसंबर को होने वाली मतगणना को करीब सवा एक माह का समय है। ऐसे में विधानसभा में हुई वोटिंग के बाद वीवीपैट युक्त ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में कड़े पहरे में रखा गया है। जिला कुल्लू की सभी ईवीएम मशीनों को विधानसभा स्तर पर उपमंडल मुख्यालय में रखा है। ईवीएम मशीनें 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पहला घेरा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल यानि आईटीबीपी के जवानों के पास रहेगा। जबकि दूसरे घेरे में बटालियन के जवान तथा तीसरा व अंतिम घेरा पुलिस के पास होगा। स्ट्रांग रूम का एसडीएम व तहसीलदार रोजाना निरीक्षण करेंगे। जबकि उपायुक्त कुल्लू हफ्ते में एक बार निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति विधान सभा की वीवीपैट और ईवीएम मशीनों को कड़े पहरे के बीच हेलीकाप्टर से कुल्लू लाया गया है। जिसकी मतगणना भुंतर स्थित जनजातीय भवन में होगी। यहां बनाए गए स्ट्रांग रूम में भी तीन स्तर का सुरक्षा पहरा रहेगा। उपायुक्त कुल्लू एवं जिला निर्वाचन अधिकारी युनूस ने कहा कि सभी वीवीपैट युक्त ईवीएम को बंजार, आनी, मनाली तथा कुल्लू मुख्यालय में लाया गया है। यहां पर इन मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। एसडीएम मनाली एचआर बेरवा, एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन, एसडीएम आनी पंकज शर्मा व सदर कुल्लू एसडीएम सन्नी शर्मा समय-समय पर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed