{"_id":"67c9d8c7a6d23003d204f610","slug":"75-roads-942-transformers-restored-in-the-district-ten-buses-are-still-stuck-kullu-news-c-89-1-ssml1012-142655-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिले में 75 सड़कें, 942 ट्रांसफार्मर बहाल, अभी भी फंसी हैं दस बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिले में 75 सड़कें, 942 ट्रांसफार्मर बहाल, अभी भी फंसी हैं दस बसें
Thu, 06 Mar 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
मनाली के सोलंगनाला में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
भूस्खलन से ग्रामीण इलाकों में प्रभावित चल रहे 30 रूट, पैदल करना पड़ रहा सफर
जनजीवन को पटरी पर लाने में जुटा पीडब्ल्यूडी, बिजली बोर्ड और जलशक्ति विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में एक सप्ताह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम खुलने के बाद लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड, एनएच और जलशक्ति विभाग मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने में जुटे हैं।
वीरवार तक जिले में 75 सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। बंद पड़े 975 बिजली ट्रांसफार्मरों में से 932 को बहाल कर दिया गया है। एक सप्ताह बाद भी जिले के कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटा है। इसके लिए संबंधित विभाग दिन-रात जुटे हैं। गई जगह भूस्खलन से बिजली के पोल टूटने से एचटी के साथ केवी लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस कारण स्कूलों में चल रहीं सालाना परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार जिले में 43 ट्रांसफार्मर बंद हैं। सबसे ज्यादा कटराईं से लेकर मनाली तक 36 ट्रांसफार्मर जाम हैं। कुल्लू के तियून और मलाणा में छह ट्रांसफार्मर ठप हैं। सड़कों की बात करें तो 37 सड़कों में कुल्लू डिवीजन में सबसे अधिक 15, बंजार में 12 और कुल्लू व आनी में पांच-पांच ग्रामीण सड़कें बंद हैं। इन सड़कों में एचआरटीसी की 10 बसें फंसी हैं। भारी बारिश से भूस्खलन के कारण निगम के ग्रामीण इलाकों के करीब 30 बस रूट प्रभावित चल रहे हैं। ऐसे में स्कूल-काॅलेज के विद्यार्थियों के साथ आम लोगों को पैदल सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी ने कहा कि मौसम खुलने के बाद अधिक सड़कों के साथ बिजली के ट्रांसफार्मरों और पेयजल योजनाओं को रिस्टोर कर दिया है। मौसम ने साथ दिया तो इस सप्ताह स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
--